विद्यालय में किया प्रधानाचार्य संग छात्रों ने वृक्षारोपण



बाराचवर: आमिल अब्दुल गफूर इंटर कॉलेज मांटा के प्रागण मे शनिवार के दिन विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं छात्र छात्राओं द्वारा 200 सागवन के पौधो का वृक्षारोपण किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद मुजतबा ने बच्चों को अधिक से अधिक पौधै लगाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा कहा कि वृक्ष का हम लोगो के जीवन मे बहुत बडा योगदान है।आजकल घरो मे ठंडा करने के लिए लोग कुलर पंखा तथा एसी लगवा रहे है।इसके वावजूद भी मकानो मे लाईट कटने के बाद भीषण गरमी पैदा हो जा रही है।अधिक मात्रा मे आजकल पेडो की कटाई हो रही है।लेकिन उसके बदले मे एक भी पेड नही लगाये जा रहे है।जिसका असर आजकल साफ दिखाई दे रहा है।बारिस कम हो रही है जिसके कारण जलस्तर नीचे खिसकता चला जा रहा है।और शुद्ध हवा भी नही मिल रही है।आप लोग अपने घरो के अगल बगल एक ही पौधा हर साल लगाईए।लेकिन उस पौधे का देख भाल करिये जब तक ओ बड़ा हो न जाये।वृक्ष का हम लोगो के जीवन मे बहुत बडा योगदान है। वृक्षारोपण में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक प्रमोद सिंह,ब्रजेन्द्र प्रसाद,काविश अहमद ,संजय गुप्ता ,योगेंद्र कुमार, अब्दुल कुददूस रमेश भोला नाथ यादव आदि लोग मौजूद रहे

Comments