एसडीएम कासिमाबाद का स्थानांतरण हेतू दिया डीएम को पत्र

कासिमाबाद: तहसील कासिमाबाद में वर्तमान एसडीएम मंशा राम वर्मा है। उनके स्थानांतरण के लिए बेद प्रकाश सिंह (भाजपा जिला मंत्री किसान मोर्चा) ने जिलाधिकारी को पत्रक दिया है। जिसमे बेद प्रकाश सिंह ने आरोप लगाया है कि एसडीएम का व्यवहार ठीक नहीं है । वह पार्टी कार्यकर्ताओं से ठीक से बात नहीं करते हैं। उनका व्यवहार आम जनता के लिए भी प्रशंसनीय नहीं है। जिससे पार्टी के लोगों के साथ ही आम जनता भी आक्रोश में हैं। शिकायत कर्ता में बेद प्रकाश सिंह के साथ सचिन बजन्द, हंसराज सिंह, नीकू सिंह, अजय बिंद, संजय राजभर शामिल रहे। देखिये पत्रक

Comments