कोकराझार (असम)। कोकराझार जिला के फकीराग्राम थाना क्ष्रेत्र में हजारों लोगों को समझाने तथा दंडित करने के बाद भी बुधवार को भी लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले देखने को मिले। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
सभी सातों व्यक्ति टाटा एसीई वाहन (एएस-17सी-3662) में सवार होकरजा रहे थे। वाहन को मोनाखोचा और मॉलनडूब्बी गांव के बीच फकीराग्राम पुलिस ने वाहन को रोकर तलाशी ली। जांच के दौरान यह पाया गया कि वाहन के बिना की इजाजत के जा रहा था।
उसके पास प्रशासन की ओर से अत्यावश्यक सामानों को ढोने के लिए जारी किए गए पास भी नहीं था। फकीराग्राम पुलिस ने सात वक्तियों वाहन समेत कब्जे में लिया। साथ ही लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 43/2020 यूएस/188/269/270 आईपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
[embed]https://www.youtube.com/watch?v=nAcIICpHDT4[/embed]
यह खबर भी पढ़े: केंद्र सरकार कमजोर वर्गों के खातों में करेगी धनराशि वितरित, बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का हो पालन
यह खबर भी पढ़े: दिग्विजय ने CM शिवराज को लिखा पत्र, कहा- बिजली-पानी के बिल करें माफ
Comments
Post a Comment