भाजपा नेता समेत परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या



महाराष्ट्र के जलगांव के भुसावल शहर में रहने वाले भाजपा के नगर सेवक रविन्द्र खरात के परिवार पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी और चाकू से हमला कर दिया। इसमे खरात के साथ उनके भाई, दो पुत्र और एक दोस्त की जान चली गई। खरात की पत्नी भी घायल हैं। यह घटना रात 9 बजे की है जब खरात घर पर बैठे हुए थे तभी दो लोगों ने हमला कर दिया।

हमलावरों ने चाकू से खरात का गला काट दिया। इसके बाद उनके बेटों और दोस्त पर भी बुरी तरह पिल पड़े। इसमे हाथापाई भी हुई जिसमें हमलावरों को भी। होतें आयी। पुलिस तहकीकात में जुटी है। साथ ही भुसावल में पुलिस बल बढ़ा दी गयी है।

Comments