पुलिस पर फायरिंग कर भागते गैंगस्टर के आरोपी सहित एक और अपराधी को पुलिस ने पकड़ा

करीमुद्दीनपुर (गाज़ीपुर): करीमुद्दीनपुर थाना के दुबिहा मोड़ पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी तभी एक मोटर साइकिल स्वर को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन मोटरसाइकिल स्वर व्यक्ति ने स्पीड कम नहीं की और चलते हुए ही कां० अभिषेक यादव की तरफ गोली चला दी I गनीमत ये रही कि उन्हें गोली नहीं लगी I लेकिन मोटर साइकिल सवार दोनों लोग रेलवे क्रासिंग की तरफ भागने लगे लेकिन क्रासिंग बंद होने के कारण लड़खड़ा कर गिर गये I उसी समय पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उन दोनों को धर दबोचा I

तलाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्टल मय कारतूस, एक तमंचा मय कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ I पकडे गये दोनों में से एक का नाम पंकज सिंह यादव पुत्र रामगहन सिंह यादव निवासी ग्राम सुखडेहरा थाना भांवरकोल गाजीपुर का निवासी  निकला जिसपर गैंगस्टर एक्ट सहित 5 अन्य मुकदमे हैं I  वहीं दूसरा व्यक्ति भी पंकज के ही गाँव का मुकेश राजभर पुत्र श्री निवास हैI

दोनों अभियुक्तों को पकड़ने में थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र नाथ राय, हेड कांस्टेबल लाल बहादुर मौर्या, कां0 नीरज यादव, कां० शिव विजय सिंह, कां० दुर्गा प्रसाद, कां० अभिषेक यादव रहे  I

व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने हेतू क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GsFTqVKgTscAGFRrvjlxI6

Comments