दिल्ली में CAA विरोधी हिंसा पर राहुल-प्रियंका ने की शांति की अपील



नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली के मौजपुर इलाके में नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में हुई हिंसा को देखते हुए लोगों से शांति बनाए रखने और पार्टी कार्यकर्ताओं को इसमें योगदान करने की अपनी की है।



राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में आज की हिंसा परेशान करने वाली है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। शांतिपूर्ण विरोध स्वस्थ लोकतंत्र का प्रतीक है। हिंसा को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। वह दिल्ली के नागरिकों से आग्रह करता हैं कि चाहे कोई भी उकसावे उन्हें संयम, करुणा और समझ का प्रदर्शन करना है।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में आज पूरा दिन हिंसा से भरा रहा। हिंसा से सिर्फ और सिर्फ आम जनता और देश का नुक़सान होता है। इसे रोकने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है। महात्मा गांधी का देश शांति का देश है। वह सभी दिल्लीवासियों से मैं शांति की अपील करती हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करती हैं कि वे शान्ति और अमन बनाए रखने के लिए प्रयास करें।



उल्लेखनीय है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में यमुनापार में बीती शाम हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह से ही एक बार फिर प्रदर्शनकारी इक्ट्ठा हुए और पथराव किया। उग्र लोगों ने आठ दुकानों व चार बाइक में आग लगा दी। भीड़ में हुई गोलीबारी की घटना में एक सिपाही की मौत हो गई।



यह खबर भी पढ़े: ट्रम्प के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज से कांग्रेस ने किया पूरी तरह किनारा



यह खबर भी पढ़े: शरजील के साथ सांसद मौलाना अजमल के संबंध का मुद्दा गरमाया



मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166



Comments