गाज़ीपुर (अंकित सिंह): सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर चट्टी पर ट्रक ने एक 10 वर्षीय मासूम बालक को टक्कर मार दी। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी। प्राप्त सूचना के अनुसार बच्चा सोनहल गांव के रहने वाले सत्येन्द्र राम का पुत्र था। वह कालूपुर चट्टी पर सड़क किनारे पैदल जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर मार-पीट करके पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सुहवल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments
Post a Comment