ग्राम पंचायत मखदुमपुर के ग्रामीणों ने गड़ही अतिक्रमण को लेकर किया प्रदर्शन

कासिमाबाद (प्रेम शंकर पाण्डेय): कासिमाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मखदुमपुर में व्यक्ति विशेष लोगों द्वारा गड़ही को पाट कर उसकी जमीन पर अतिक्रमण करने पर ग्रामीण नर-नारी काफी आक्रोषित हो गए । इसी के चलते ग्रामीणों ने विगत शुक्रवार के दिन सैकड़ों की संख्या में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भीड़ में प्राय:हर वर्ग के लोग शामिल रहे।

तत्पश्चात तहसील पहुंचकर एसडीएम मंसाराम वर्मा को पत्रक सौंपा और कड़े शब्दों में आगाह किया कि शीघ्र ही किया गया अवैध अतिक्रमण नहीं हटा तो हम सभी गांव निवासी एक साथ एकजुटता के साथ सड़क पर उतर कर रास्ता जाम करने पर मजबूर हो जाऐगे।जिसकी जबाबदेही संबंधित अधिकारियों और शासन-प्रशासन की होगी । इसलिए हम सभी पत्रक सौंपकर वस्तुस्थिति से अवगत कराकर समस्या के समाधान के लिए त्वरित न्याय संगत कारवाई की मांग करने आपके समक्ष उपस्थित हुए हैं।

इस सम्बन्ध में ग्रामीणों का कहना था कि गांव के ही दबंग गड़ही की जमीन को पाट कर अतिक्रमण कर लिए हैं। इसके चलते अनुसूचित बस्ती में करीब 37 घरों का पानी नहीं निकल रहा है।जब इसका विरोध किया जाता है तो कतिपय लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि साजिशन गड़ही पर दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश ले लिया है। जिसके चलते गड़ही की खोदाई नहीं हो पा रही है। अतिक्रमण के चलते गांव की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। इससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है।

https://thesurgicalnews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a5%82%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%96-%e0%a4%85%e0%a4%ac-29-%e0%a4%ab/

तहसीलदार डा. विराग पांडेय गड़ही की जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। शीघ्र ही अतिक्रमण नहीं हटा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी मंशा राम वर्मा ने ग्रामीणों की समस्या को संज्ञान लेते हुए तहसीलदार, कोतवाली प्रभारी व लेखपाल को तत्काल गड़ही की भूमि को खाली कराने का निर्देश दिया। पत्रक सौंपते समय शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार, जनार्दन राम, भग्गू राम, सुभाष राम, अनिरुद्ध, सुग्रीव, प्रकाश, मनई, दिनेश कुमार, सुभावती देवी, शांति देवी आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

Comments