मोहम्मदाबाद: गाज़ीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील में मास्क की कमी आ गयी है। लोगों को ढूढ़ने पर बड़ी मुश्किल से मास्क मिल रहे हैं। ऐसे में कोरोना से लोग लड़ेंगे कैसे? मास्क के दाम 40 से लेकर 80 तक बाज़ार में मिल रहे हैं।
वहीं भारी मांग को देखते हुए बाजार में मास्क की कमी होने की प्रबल संभावना है। जब हम मार्केट में मास्क की खरीदारी करने पहुंचे तो कई सारी दुकानों के चक्कर लगाने के बाद हमे मोहम्मदाबाद गोलंबर के पास की दुकान में मास्क मिला, मास्क का दाम था 40 और 65 रुपये। वहीं दुकानों पर लोग सेनेटाइजर खरीदते भी दिखे। वहीं हमने कुछ लोगों को मास्क लगाए हुए तो देखा लेकिन बहुत से लोग मास्क न होने और न मिलने की वजह से गमछे से भी मुँह ढके हुए मिले।
[caption id="attachment_6144" align="alignnone" width="2560"]
मास्क व सेनेटाइजर की खरीददारी करते हुए लोग[/caption]
बैंको में एक बार मे सिर्फ एक व्यक्ति
मोहम्मदाबाद के सभी बैंको के कर्मचारी भी कोरोना से सजग दिखे। बैंकों के बाहर लोगों की लंबी कतार दिखी। एक बार में बैंक में सिर्फ एक ही व्यक्ति को घुसने की अनुमति बैंकों की तरफ से मिली।

हम आपको बता दें कि कोरोना से बचने के लिए अभी बचाव से बाद कोई उपाय नहीं है। अबतक भारतीय डॉक्टर्स इसका कोई वैक्सीन नहीं खोज पाए हैं। हालांकि जयपुर के सवाई मानसिंह के डॉक्टर जरूर ऐसा दावा कर रहे हैं और कुछ संक्रमित लोगों को जिन्होंने ठीक भी किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को रात्रि 8 बजे लोगों से भावुक अपील की है कि लोग रविवार 22 मार्च को सुबह 7 से रात्रि 9 बजे तक घर से बाहर न निकले । इससे बहुत हद तक वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। इसे उन्होंने जनता कर्फ्यू का नाम दिया है।
वहीं भारी मांग को देखते हुए बाजार में मास्क की कमी होने की प्रबल संभावना है। जब हम मार्केट में मास्क की खरीदारी करने पहुंचे तो कई सारी दुकानों के चक्कर लगाने के बाद हमे मोहम्मदाबाद गोलंबर के पास की दुकान में मास्क मिला, मास्क का दाम था 40 और 65 रुपये। वहीं दुकानों पर लोग सेनेटाइजर खरीदते भी दिखे। वहीं हमने कुछ लोगों को मास्क लगाए हुए तो देखा लेकिन बहुत से लोग मास्क न होने और न मिलने की वजह से गमछे से भी मुँह ढके हुए मिले।
[caption id="attachment_6144" align="alignnone" width="2560"]
मास्क व सेनेटाइजर की खरीददारी करते हुए लोग[/caption]बैंको में एक बार मे सिर्फ एक व्यक्ति
मोहम्मदाबाद के सभी बैंको के कर्मचारी भी कोरोना से सजग दिखे। बैंकों के बाहर लोगों की लंबी कतार दिखी। एक बार में बैंक में सिर्फ एक ही व्यक्ति को घुसने की अनुमति बैंकों की तरफ से मिली।

हम आपको बता दें कि कोरोना से बचने के लिए अभी बचाव से बाद कोई उपाय नहीं है। अबतक भारतीय डॉक्टर्स इसका कोई वैक्सीन नहीं खोज पाए हैं। हालांकि जयपुर के सवाई मानसिंह के डॉक्टर जरूर ऐसा दावा कर रहे हैं और कुछ संक्रमित लोगों को जिन्होंने ठीक भी किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को रात्रि 8 बजे लोगों से भावुक अपील की है कि लोग रविवार 22 मार्च को सुबह 7 से रात्रि 9 बजे तक घर से बाहर न निकले । इससे बहुत हद तक वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। इसे उन्होंने जनता कर्फ्यू का नाम दिया है।
व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने हेतू क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GsFTqVKgTscAGFRrvjlxI6
Comments
Post a Comment