आचार्य विद्यासागर जी महाराज का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

इंदौर। जैनाचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज साहब की शुभ निश्रा में दिगम्बर जैन समाज द्वारा शहर में पंचकल्याणक महोत्सव किया जा रहा है जो 18 से अधिक जिनालयों का पंचकल्याणक हुआ हैं। यह विश्व में पहली बार ऐसा हो रहा है, इसी को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा विश्व कीर्तिमान के लिए चयनित किया गया है। इसी कीर्तिमान को आचार्य श्री को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन का दल विश्व कीर्तिमान समर्पित किया।
इस कीर्तिमान को लंदन की संस्थान वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड्स में दर्ज करने हेतु संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष शुक्ला, डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' के साथ ब्रह्मचारी सुनील जी, संजीव जैन, चिंतन बाकलीवाल (गीतकार), जयेश कोठारी (प्रधान संपादक - शिखरध्वज) उपस्थित रहें।
ज्ञात हो कि आचार्य श्री भारत की संस्कृति मूल्यों के संरक्षण व हिंदी भाषा की महत्वत्ता के प्रचार के लिए भी प्रतिबद्धता से कार्यशील हैं। सभी जैन धर्मावलंबियों में हर्ष की लहर है। दयोदय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड्स, लंदन आभार व्यक्त किया गया।

Comments