यादव जी को अंडा खाना पड़ा महंगा, चली गयी जान
यूपी के जौनपुर में युवक की मौत का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां की शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अर्गुपुर कला धौरहरा गांव निवासी सुभाष यादव (42) ट्रैक्टर और बोलेरो चलवाने का काम करता था। गवह शुक्रवार की शाम बीबीगंज बाजार में एक साथी के साथ अंडा खाने के लिए गया हुआ था। वहां कौन कितने अंडे खा सकता है, इस पर चर्चा छिड़ी और शर्त लग गई। 50 अंडे खाने और एक शराब की बोतल शराब पीने की शर्त पूरी होने पर 2 हजार की शर्त लग गई ।
सुभाष ने शर्त में हाथ आजमाया और अंडे खाने शुरू कर दिए। वह 41 अंडे तो कहा गया मगर जैसे ही उसने 42वां अंडा खाया खाते ही गिरा और हो गया बेहोश। वहां मौजूद लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई.
सुभाष ने इसी साल दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से चार बेटियां होने पर बेटे की चाहत में उसने नौ महीने पहले दूसरा विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक, उसकी दूसरी पत्नी गर्भवती है। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा बनी हुई है।
Comments
Post a Comment