आर एस कान्वेंट स्कूल मे धूम धाम से मनाया गया प्रकाश पर्व दीपावली

बाराचवर: प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर नवनिर्मित आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर के परिसर मे नर्सरी से आठवीं तक के छात्र छात्राओ द्धारा अलग अलग कक्षाओ मे रंग बिरंगी रंगोली बनाकर दीपावली का पर्व धूम धाम से मनायी गयी।इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य अवधेश सिंह यादव के द्वारा दीपावली के पर्व पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात स्कूल के प्रबंधक यशवन्त सिंह तथा स्कूल के समस्त स्टाप के द्वारा छात्र छात्राओ द्वारा बनायी गयी रंगोली का अवलोकन किया गया तथा छात्र छात्राओ का उत्साहवर्धन किया गया।

Comments