बिहार: बिहार के सहरसा में पप्पू यादव ( मधेपुरा के सांसद एवं जनाधिकार पार्टी के संरक्षक) एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने को पहुंचे थे। वहां एक लड़के ने उनसे उनके साढ़े चार साल के कामकाज का व्यौरा मांग लिया । अब सांसद उखड़ गए। उन्होंने उस लड़के से उसकी जाती पूछी और साथ मे यह भी पूछा कि तुम्हारे पिता की कोई उपलब्धि है तो बताओ। अब सांसद यहां ही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि जितना तुम्हारा वजन है न उतना पैसा मैं रोज गरीबों में बांटता हूँ।
हालांकि इसके बाद सांसद ने अपने साढ़े चार साल की उपलब्धियों को बताया कि "चार साल में 17 करोड़ रुपया सिर्फ स्वास्थ्य पर दिया। दो बड़ी गाड़ी अपने जेब से यूनिवर्सिटी को दिया हूँ और आठ एम्बुलेंस अपनी जेब से ब्लॉक को दिया है। आज तक इतना किसी ने नहीं किया है।" यह सवाल रजनीश ने किया वह एक क्रिकेट अंपायर है।
Comments
Post a Comment