बच्चों का हुआ टीकाकरण



बाराचवर (ग़ाज़ीपुर): बाराचवर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में एम0 आर0 अभियान के तहत खसरा व रूबेला बीमारियों की रोक थाम हेतू बच्चों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र के दुबिहाँ, हरदासपुर, नेवादा, खडहरा, कमसडी एवं अन्य प्राथमिक विद्यालयो पर ए.एन.एम द्वारा बच्चो का टीकाकरण हुआ। ब्लाक कार्यक्रम प्रबन्धक भारत भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बाराचवर ब्लाक में मिजिल्स और रूबेला बिमारी की रोकथाम के लिये 72641 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष अब तक 11540 बच्चो का टिकाकरण हो चुका है पूरे ब्लाक मे प्रतिदिन 30 टीमे टीकाकरण के अभियान में लगातार लगी हुई हैं जो इस माह के 31दिसम्बर तक यह अभियान प्राथमिक विद्यालयों पर जारी रहेगा। इसके बाद बचे हुये बच्चों को गाँव-गाँव जाकर 17 जनवरी तक टीकाकरण किया जायेगा । उन्होने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना मे 9 माह से लेकर 15वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कराया जायेगा जिससे बच्चे इस भयानक बीमारी से बच सके ।

दुबिहाँ प्राथमिक विद्यालय के प्रधानध्यापक राजेश कुमार राय ने अपने विद्यालय में लगभग100बच्चों का टीकाकरण कराया। इस मौके पर सीमा चौरसिया, विनोद पाण्डेय एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments