कागज पर किसान दिखाकर बिचौलियों का खरीदा जा रहा धान:अजय राय



चकिया/ चन्दौली धान खरीद का जिला प्रशासन लाख दावा कर ले
लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। सरकारी धान खरीद क्रय केन्द्र पर कागज पर ही किसानों की धान खरीद दिखाकर बिचौलियों व सत्ता में पहुँच रखने बालो की ही धान की खरीद हो रही हैं वही कुछ धान क्रय केन्द्रों पर बैनर टांग कर सिर्फ धान खरीद का दावा किया जा रहा है यह आरोप चकिया ब्लॉक के कई क्रय केन्द्र का दौरा करने के बाद स्वराज अभियान के नेता व मजदूर किसान मंच के प्रभारी अजय राय ने किसानों की समस्या पर बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की किसानों की धान खरीद की क्रय केन्द्र पर गारंटी का दावा का पोल तब खुल जा रही है जब केन्द्र प्रभारियों की मनमानी के कारण किसान धान बिचौलियों को बेचने को मजबूर हो रहें हैं वही किसानों की तरफ से जानकारी के बावजूद भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए है । चंदौली जनपद को धान का कटोरा कहा जाता है। लेकिन विडम्बना है कि सत्ता की किसानों की अनदेखी कहे या जिला प्रशासन की लापरवाही हर क्रय केन्द्र पर सत्ता में पहुँच रखने वाले किसान व बिचौलियों का ही धान की खरीद हो रही है। आम किसान आन लाइन रजिस्टे्रशन कराने के बाद भी धान को बेच
नही पा रहे है।

चकिया ब्लॉक में संचालित विपणन केन्द्र सहित सभी केन्द्रों पर बैनर टांग कर धान खरीद का दावा किया जा रहा है। जबकि न तो समय से केन्द्रों पर विपणन अधिकारी रहते है न तो क्रेन्द्र प्रभारी। पल्लेदार ,वोरा का अभाव व धान रखने की जगह की दिक्कत दिखाकर आम किसानों को टरका दिया जा रहा है । धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद की शिकायतों को शीध्र दूर कर किसानों की धान अधिक से अधिक खरीदने का केवल अधिकारी के द्वारा आश्वासन मिल रहा है। वही किसानों की धान खरीद की भुगतान में लेट लतीफी भी किसानों के लिए नुकसानदेह है।स्वराज अभियान व मजदूर मंच जल्द ही किसानों की धान खरीद पर व्यापक रूप आंदोलन करेगा व समय से भुगतान की मांग भी उठायेगा।

Comments