प्रभारी निरीक्षक जमानिया ने झुग्गी झोंपड़ीयो में रहने वाले गरीब लोगों को वितरित किया सामान

जमानिया (संदीप गुप्ता) :  लाकडाउन में एक बहुत बड़ा तबका ऐसा है जो खाने की आपूर्ति से वंचित है। ऐसे गरीब, असहाय और कमजोरो के लिए सरकार और प्रशासन के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश और कदम उठाए जा रहे है। ऐसे में हम सभी का भी दायित्व बनता है कि कोई भी इंसान भूख से परेशान न हो।

इसी क्रम आज दिन शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक जमानिया राजीव कुमार सिंह को जानकारी हुआ कि कस्बा जमानिया पक्का गंगापुल मोड़ के पास झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब लोगों को राशन के सामान की बहुत आवश्यकता है।

इसपर प्रभारी निरीक्षक जमानिया राजीव कुमार सिंह मय हमराह वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता, उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, उप निरीक्षक संतोष कुमार, मय हमराही फोर्स कांस्टेबल मंगल यादव, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल गोविंद निर्मल, कांस्टेबल अभिजीत सिंह, कांस्टेबल विवेक पांडे, महिला कांस्टेबल ममता, महिला कांस्टेबल शालिनी सिंह के साथ कस्बा जमानिया पक्का गंगापुल मोड़ के पास झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब लोगों को राशन का सामान, जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, आलू, साथ ही साथ टोस्ट व ब्रेड के पैकेट वितरित किया गया तथा लोगों को आश्वस्त किया गया कि वे लाक डाउन के नियमों का पालन करें और जो भी व्यक्ति ऐसा मिले जिसके पास भोजन की सुविधा ना हो उसकी सूची हमें दें। सभी लोगों को राशन का सामान उपलब्ध कराया जाएगा।

Comments