धामूपुर गाँव में 6 दिसम्बर को राशन की नई दुकान का होगा चयन

ग़ाज़ीपुर : दुल्लहपुर धामूपुर गांव में 6दिसम्बर को राशन की नई दुकान का चयन गुप्त मतदान में होगा इसके लिए डीएम ने बीडियो और एसडीएम को गाँव में खुली बैठक में गुप्त मतदान कराने का निर्देश दिए हैं ।ये दुकाने आस पास के गांवों में कोटेदार से सम्बद्ध है।ऐसे में कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता हैं।देरी हो जाने पर उन्हें राशन भी नहीं मिल पाता । जिलाधिकारी ने मामले का सज्ञान लेते हुए निलंबित दुकानों पर नए कोटेदार की नियुक्ति करने के लिए आदेश दिए हैं। धामूपुर गाँव में अभियान प्रचार प्रसार एवं मुनादी चलाकर रिक्त दुकानों पर कोटेदार की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं।

उनकी समस्याओं को युवा समाजसेवी अनिकेत चौहान ने जिला प्रशासन को अवगत कराया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं का संज्ञान लिया और निलंबित दुकानों पर नए कोटेदार चुने जाने के निर्देश दिए।

Comments