क्या एक महीने में किसी गरीब परिवार को 41 सिलिंडरों की आवश्यकता पड़ सकती है? आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे लेकिन ऐसा ही है। और यह रिपोर्ट कैग की रिपोर्ट में आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार कुछ मामलों में एक महीने में 41 बार गैस सिलिंडर भराये गए हैं।
कैग ने आने रिपोर्ट में कहा है उज्ज्वल योजना के अंतर्गत 13.96 लाख गरीब परिवार के लाभार्थियों ने 1 माह में 3 से 41 गैस सिलेंडर भराये हैं। 1.98 लाख बीपीएल लाभार्थियों ने साल में 12 से ज्यादा सिलिंडर इस्तेमाल किया है जो लगभग नामुमकिन है। बड़ी बात ये है कि इसके बावजूद भी सालाना भरे जाने वाले सिलिंडरों के औसत में कमी आ गयी है। औसतन 3.14 सिलिंडर सालाना भराये जा रहे हैं।
सीएजी ने लाभार्थियों की पहचान और योजना के अंतर्गत दिए गए उपकरणों के सेफ्टी स्टेंडर्ड पर भी सवाल खड़े किए हैं। साफ है, गरीब परिवारों तक एलपीजी गैस की सुविधा पहुंचाने की सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के लागू करने की मौजूदा व्यवस्था पर सीएजी ने कई बड़े और गंभीर सवाल उठाए हैं।

Comments
Post a Comment