गाज़ियाबाद में 3600 लोगों पर केस दर्ज, पढ़ें अन्य जगहों के भी डिटेल




लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार के हंगामे के बाद शनिवार को लखनऊ , बिजनौर , मेरठ, फिरोजाबाद, कानपुर , संभल, मुरादाबाद , मुजफ्फरनगर, हाथरस , बहराइच, बुलंदशहर और गाजियाबाद में इंटरनेट बंद कर दिया है। अलीगढ, देवबंद , बरेली, आजमगढ़, सहारनपुर और बिजनौर में स्थिति सामान्य है। अलीगढ़ में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बुलंदशहर में 19 लोगों के खिलाफ 19 एफआईआर दर्ज किया गया है। जबकि 700-800 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। पुलिस ने 705 लोगों को गिरफ्तार किया है। जौनपुर में 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। जबकि 125 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।


गाजियाबाद में 3600 लोगों पर केस
गाजियाबाद में पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में 3600 लोगों पर केस दर्ज किया है।. इसमें से 400 से ज्यादा लोग नामजद हैं और 3200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रदर्शनकारियों को उकसाने पर कई सपा नेताओं पर केस दर्ज किया गया है, यहां पर पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की है। आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ चल रहे हिंसक आंदोलन के बारे में बात हुई। योगी ने राज्यपाल को इससे निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। राज्यपाल की ओर से गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी जाएगी। हालांकि, इन दोनों की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Comments