धारा 144 की सपाइयों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर ही उड़ाई धज्जियां

गाज़ीपुर: पूरे प्रदेश में CAA के विरोध को देखते हुए पहले ही धारा 144 लगा दी गयी है। जिसमे पांच व्‍यक्ति इकट्ठा नही हो सकते हैं। गुरुवार को जिला मुख्‍यालय पर ही धारा 144 की धज्जियां उड़ते हुए देखा गया। 144 धारा लागू होने के बावजूद जिलाधिकारी कार्यालय कैंपस में सैकड़ों की संख्‍या में सपाई इकट्ठा हुए, जो हा‍थों में नारे लिखी तख्‍तियां लिये हुए थे। नारेबाजी की, भाषण दिया और डीएम को पत्रक दिया। जबकि इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने समाजवादी पार्टी को अनुमति नही दिया था।

इस प्रदर्शन की अध्‍यक्षता डा. नन्‍हकू यादव ने किया। उन्होंने कहा कि राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में किसानों की समस्‍याओं को लेकर धरना प्रदर्शन हो रहा है। उसी के क्रम में यह धरना देकर जनता को संदेश दिया गया है कि देश और प्रदेश की सरकार से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। छात्र, नौजवान, किसान, व्‍यापारी, अल्‍पसंख्‍यक सभी लोग परेशान है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

धरना प्रदर्शन में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व एमएलसी बच्‍चा यादव, पूर्व जिलाध्‍यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक विजय कुमार, कन्‍हैया लाल विश्‍वकर्मा, गोपाल यादव, दिनेश यादव, डा. समीर‍ सिंह, विवेक सिंह शम्‍मी, मुन्‍नन यादव, अमला यादव, जयहिंद यादव, सदानंद यादव आदि लोग शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक बिंद ने किया। समाजवादियों ने राज्‍यपाल के नाम पर सम्‍बोधित डीएम को एक पत्रक सौंपा।

Comments