लता मंगेशकर की तबियत सुधरी, जल्द आ सकती हैं घर

सोमवार को ब्रीच केंडी हॉस्पिटल में चेस्ट इंफेक्शन की वजह से भर्ती होने वाली लता मंगेशकर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बीच में ये खबर भी सामने आई थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। लेकिन अब लता मंगेशकर की भांजी ओर से एक नया हेल्थ अपडेट सामने आया है। (देखिये ट्वीट)

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रचना शाह (लता मंगेशकर की भांजी) ने कहा है कि लता मंगेशकर की हालत अब स्थिर है। वे पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। आप सभी लोगों का आशीर्वाद और दुआएं काम आईं। हम सभी चाहते हैं कि वे जल्द से जल्द बेहतर हो जाएंगे और अपने घर जल्दी वापस आएं। हम सभी के साथ खड़े रहने और प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए सभी का शुक्रिया।

Comments