मनावन के बाद मना मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

सपा के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। सूत्रों के अनुसार मुलायम सिंह नाराज़ थे जिसके बाद अखिलेश यादव को शीर्ष नेताओं को भेजकर उनका मनावन करवाना पड़ा। जिसके बाद नेता जी पार्टी कार्यालय आये।

अखिलेश और शिवपाल ने मनाया अलग-अलग तरीके से जन्मदिन
अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। जिसमे पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहें। वही शिवपाल ने कहा कि प्रसपा के कार्यकर्ता जन्मदिन को एकता दिवस के रूप में मनाएंगे। इस अवसर पर सैफई में विराट दंगल का आयोजन किया गया था। शिवपाल ने सैफई में नेता जी का जन्मदिन मनाया।

देश मे संकट बढ़ रहा है- मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि नौजवान लोग भी बड़ी संख्या में आये हुए हैं। देश मे संकट बढ़ रहा है। हमारे जन्मदिवस का उत्साह और बढ़ेगा जब गरीब कार्यकर्ताओं का भी जन्मदिन मनाया जाएगा।

मुलायम सिंह ने आगे कहा देश गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। नौजवानों उपेक्षा हो रही है रोजगार नहीं मिल रहा है।

Comments