पं0 दीनदयाल पशु आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन

बाराचवर: क्षेत्र के ढोढहा रामपुर प्राथमिक विद्मालय के प्रागण मे प०दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य शिविर पशु मेला का आयोजन शुक्रवार को हुआ।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं युवा सपा नेता कौशल सिंह व भा ज पा मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्ना रहे।दोनो अतिथिद्धय ने गौ माता के ललाट पर तिलक लगाकर तथा प०दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पाहार चढ़ाकर मेला का शुभारंम्भ किया।

शिविर को उपमुख्यपशुचिकित्साधिकारी डा०रविन्द्र प्रसाद ने पशुपालको को सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषि मे पशुपालन का बहुत बड़ा योगदान है।कृषि और पशुपालन पर ही पुरे देश की निगाहे टिकी है।इसको कैसे सुदृढ़ किया जाय ताकि किसानो और पशुपालको की आय दोगुनी हो सके।इसके लिए रोज नये नये वैज्ञानिक पहलु को अपनाया जा रहा है।उन्होने आगे कहा की इसके लिए पशुपालको को हैबृड नस्ल के गाय भैसो को पालने के लिए जागरूक किया जा रहा है।ताकि पशुपालको की आय दोगुनी हो सके।इसके साथ साथ उन्होने पशुपालको को पशुओ मे होने वाले रोगो के बारे मे विस्तार से बताया तथा उसका निदान का तरिका भी पशुपालको को बताया।

डा०शिवचंद यादव ने भी पशुओ मे होने वाले रोगो के बारे मे विस्तार से चर्चा किया तथा रोगो से बचने का उपाय भी बताया तथा जाडे़ मे पशुओ के रख रखाव की जानकारी दी।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कौशल सिह ने पशुपालको को सम्बोधित करते हुए कहा की पशुपालक भाई हरियाणा और पंजाब के पशुपालको की तरह गाय भैसो का पालन करना चाहिए।हरियाणा मे हम पिछले दिनो जाकर वहा के पशुपालको से भेट किया वहा के पशुपालको के द्धारा पालन किये गये गाय भैसो को देखा।पशुबाड़ो मे पशु देखने लायक थे उन पशुओ के रख रखाव की ब्यवस्था बहुत अच्छी थी।वहा से मै एक ढाई लाख की भैस खरीद कर लाया हूं जो मेरे यहा पडिया को जन्म दी है आज उस भैस को देखने के लिए लोग मेरे दरवाजे पर रोजाना आ रहे है।

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भीमसेन राजभर पूर्व प्रधान योगेन्द्र पाल लल्लन सिंह मारकण्डेय सिंह कामता यादव छेदी सिंह उमाशंकर राजभर मुन्ना सिंह मदशुदन यादव देवनाथ यादव आदि सैकड़ो पशुपालक मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश सिंह ने किया तथा संचालन अरविन्द कुमार कमलेश ने किया।अंत मे पशुचिकित्साधिकारी डा०हरिबंश सिंह ने पशुमेले मे आये हुए पशुपालको के प्रति आभार प्रकट किया।

Comments