हिन्दू जन जागरण मंच ने निकाली पैदल शोभा यात्रा



बाराचवर (ग़ाज़ीपुर): वृहस्पतिवार11 अप्रैल को सुबह 8 बजे से हिन्दू जागरण मंच के सौजन्य में बाराचवर ब्लॉक के अंतर्गत हिन्दू जान जागरण मंच के तत्वाधान में श्रीराम पद यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कामूपुर से शुरू होकर सल्हार खान होते हुए कुबरी में समापन हुआ।
इस पद यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस यात्रा की शोभा घोड़े-बाजे और लाउडस्पीकर के साथ बधाई गयी थी। इस यात्रा का संचालन हिन्दू जान जागरण मंच के संचालक ब्रजभूषण त्रिपाठी ने किया।
इस पद यात्रा में मुख्य रूप से में शिवचरन बोहरा,(सदस्य जिला पंचायत), बीरू शर्मा, महेश,विनोद, राजेश, संजय, जितेंद्र, लालजी, श्यामसुंदर, कामता प्रसाद, सिंहासन, सोनू, फिरंगी, चन्दन, नागेंद्र, सुमन्त ,रोहित आदि लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Comments