भाजपा के बलिया लोकसभा का केंद्रीय कार्यालय का भूमिपूजन कर हुआ उद्घाटन



बलिया: स्थानीय नारायणी टाकीज में भारतीय जनता पार्टी बलिया लोकसभा का केंद्रीय कार्यालय का भूमिपूजन और मंत्रोच्चारण के विधिवत उद्घाटन रामनवमी की शाम की गई। इस अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ता चौगुने उत्साह के साथ नजर आए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने समा बाँध दिया और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार परिवारवाद नही करते क्योकि आज भी इनके परिवार के लोग छोटे कार्य करते हैं। जबकि सपा में समाजवाद काम परिवारवाद ज्यादा है। बैरिया विधायक ने योगी और मोदी पर एक चैता भी गया और सभी को झूमने पर मजबूर किया।इस अवसर पर बलिया प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह मस्त ने सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए एक बार पुनः बलिया से भाजपा को जिताने का आहवान किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री केतकी सिंह, नागेन्द्र पांडेय,पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, जहूराबाद प्रभारी वीरेन्द्र राय, जमानिया प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जहूराबाद संयोजक जितेंद्र नाथ पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष बलिया,संयोजक शेषमणि राय, कृष्णा नंद राय, शिवजी सिंह, संयोजक आई टी विभाग आशुतोष सिंह दीपक, मनोज तिवारी,धनंजय चौबे आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सदर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ल ने किया।

Comments