जो देश की विविधता को स्वीकर नहीं करते हैं उन्हें आज देशभक्त बताया जा रहा है:सोनिया गांधी



दिल्ली: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में शनिवार को सोनिया गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना। उन्होंने कहा कि जो लोग देश की विविधता को स्वीकर नहीं करते हैं उन्हें देश भक्त बताया जा रहा है। सोनिया गांधी ने कहा कि हमसे उम्मीद की जा रही है कि हम उन्हें बर्दाश्त करें जो खान-पान, पहनावे और अभिव्यक्ति की आजादी के मामलों में मनमानी कर रहे हैं
सोनिया गांधी ने कहा कि, आज जाति, धर्म और विचारधारा के आधार पर अपने नागरिकों से भेदभाव को उचित ठहराया जा रहा है। हम सबके मन में भारत की एक जैसी सोच है। हमारे आपके बीच एक खास रिश्ता है। सरकार के शब्दों और कर्मों में फर्क बिल्कुल नहीं होना चाहिए। हमने पहले भी ये करके दिखाया है और आगे भी ये करके दिखायेंगे। पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने कहा था ‘‘भविष्य का निर्माण करते हुए सुविधा या आराम के लिये कोई जगह नहीं होती है।

Comments