लोकसभा बलिया: विरोधी पार्टियां सुस्ती में, मस्त का कार्यक्रम .......में!



बाराचवर: बलिया लोकसभा सीट के लिए अभी तक भाजपा के अलावा किसी और पार्टी का उम्मीदवार घोषित नहीं हुआ है। दूसरी तरफ भाजपा के प्रत्याशी भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच ही सही लगातार संपर्क और बैठके जारी रखे हुए हैं। इसी क्रम में दूबिहां मोड़ स्थित जय बजरंग आईटीआई पर एक कार्यकर्ता मीटिंग में बलिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह मस्त का भव्य स्वागत हुआ। संगठन की मंडल स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक का आयोजन मंडल बाराचवर (द्वितीय) के कार्यालय पर आयोजित था। इससे पहले देवेन्द्र सिंह देवा और टुनटुन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक सवारों ने धर्मापुर बांध से ही भाजपा प्रत्याशी की अगवानी कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात आईटीआई के गेट पर ढोल-ताशे के साथ जहूराबाद विधानसभा के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नाथ पांडेय, नरेन्द्र सिंह, हिमांशु राय, दयाशंकर राय, प्रदीप सिंह, के साथ मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से व्यक्तिगत रुप से मिलकर परिचय प्राप्त करने के बाद अपने संबोधन में वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बार पूरा देश मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिये कृतसंकल्पित हो चुका है। यही देखकर विरोधी खेमें में खलबली मची हुई है।राहुल गांधी के किसान प्रेम पर चुटकी लेते हुये मस्त ने कहा कि जिसे यह ना पता हो कि गाय आगे से दूध देती है या पीछे से तथा जो गेहूं और जौ के पौधे में अंतर न बता पाये वह भी आज मंचों से किसान की बातें करता है।

गठबंधन पर हमला बोलते हुये वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जिनका आधार ही जातिय राजनीति और तुष्टिकरण रहा है वह आज एक साथ मिलकर ताल ठोंक रहे हैं।ऐसे में जनता भी इन्हें अच्छी तरह पहचान गयी है कि ये कुर्सी के लिये किसी भी हद तक जा सकते हैं।सिर्फ भाजपा ही है जो सभी को एक साथ जोड़कर सबका साथ सबका विकास का नारा देकर पूरे देश के विकास का काम करती है।लिहाजा समूचा देश चाहता है कि फिर एक बार मोदी जी की ही सरकार बने।

इससे पहले कार्यक्रम को जिला महामंत्री श्यामराज तिवारी,ओमप्रकाश राय, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय,वीरेन्द्र राय, शशिभूषण सिंह उर्फ नथुनी सिंह और नरेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वीरेन्द्र बिंद,अमित पाण्डेय,राजेश पाण्डेय, दीपक शर्मा, वीरेन्द्र राय,विद्यावती देवी, शाहनवाज लीडर,बबलू अंसारी, मुनीम यादव, ओम प्रकाश कुशवाहा,अभिषेक राय, मदन बिंद, संतोष, बृजेश,सुनील,राहुल, गोलू,शिवम,सिद्धार्थ, गौरव के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य नर्वदेश्वर राय और संचालन संपूर्णानंद उपाध्याय ने किया।वही भा ज पा मण्डल बाराचवर प्रथम के कार्यकर्त्ताओ पदाधिकारियो द्वारा स्थानीय कोल डिपो पर जोरदार ढंग से बलिया लोक सभा के भा ज पा प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह मस्त का माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस दौरान वरिष्ठ भा ज पा नेता बृजेन्द्र सिंह बासुदेव पाण्डेय किसान मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष भीष्मदेव सिंह शिवशंकर कमलापुरी नन्दलाल सिंह रविन्द्र यादव नन्दलाल गुप्ता मनोज तिवारी दीपक उपाध्याय सुधांशु सिंह, ओमप्रकाश राय, दिनेश कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष असगर अली,अजंनी मोर्या, विरेन्द्र राय, रमेश सिंह, देवेन्द्र सिंह मुन्ना, रमेश काका सहित सैकडो की सख्या मे कार्यकर्त्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनिवास सिंह ने किया तथा संचालन आशुतोष सिंह दीपक ने किया।

Comments