बिरहा गायक विजय लाल यादव ने ज्वाइन कर लिया भाजपा !



ग़ाज़ीपुर: रविवार दिनांक 7 अप्रैल को बिरहा गायक विजय लाल यादव निवासी (सिकन्दपुर करण्डा ) ने भाजपा पार्टी ज्वाइन कर लिया और ज्वाइन करते ही बोले लोग कहते है कि यादव मतलव सपा मगर मै यह कहना चाहता हूँ कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमे हर वर्ग और हर समाज के लोगो को सम्मान दिया जाता है । इस पार्टी मे देश की मजबूत और और बिना स्वार्थ वाली भाव हमें दिखी है और आज मै पूरे शिक्षित यादव समाज से कहना चाहता हूँ कि जातिवाद से परे होकर देश और विकास के बारे मे सोचना चाहिए। जैसे मोदी जी के नेतृत्व में हमे 5 साल बेहतर दिखा। मोदी सरकार ने दुश्मनों को धूल चटा दी। हमे ऐसे हीआगे भी मोदी की सरकार की जरूरत है।
विजय लाल यादव जी का कहना है कि जिस पार्टी में पिता-चाचा का सम्मान नही होता तो जनता का क्या सम्मान होगा? मैने इसीलिऐ सपा पार्टी त्याग कर भाजपा ज्वाइन करने का फैसला लिया है। विशिष्ठ अतिथि रहे सुभाष यदुवंशी ने और भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप और दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा, डा0 संगीता वलवंत , MLC विशाल सिंह चंचल ने बिरहा गायक बिजय लाल यादव को माला पहनाकर पार्टी मे शामिल किया।
जंगीपुर का विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन कार्यक्रम में हजारों की संख्या मे युवा मौजूद रहे। वहा उपस्थित जिला स्तर कार्यकर्ता मण्डल स्तर कार्यकर्ता और बुथ लेवल तक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन में शशिकान्त शर्मा (जिला मिडिया प्रभारी), कार्तिक गुप्ता, हरेन्द्र यादव( किसान मोर्चा अध्यक्ष), रामनरायन चौधरी, रूद्रा पाण्डेय (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष), पंकज पाण्डे, विभा पाल, सरोज कुशवाहा, अमित सिंह गोलु(भाजयुमो क0म0अध्यक्ष), अमित चौरसिया,नितिश दुवे, सौरभ मनचन्दा उपाध्याय(भाजयुमो क0म0उपाध्यक्ष,) राजकुमार चौबे, हर्ष सिंह (भाजयुमो क0म0उपाध्यक्ष), हैप्पी सिंह अमरेश गुप्ता,अच्छेलाल गुप्ता,शशांक सिंह ,मोनू तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments