मनोज सिन्हा के खिलाफ कांग्रेस का जातिगत दाव, जानिए अजित प्रताप कुशवाहा के बारे में



ग़ाज़ीपुर: कांग्रेस ने गाज़ीपुर लोकसभा में जातिगत दाव खेल दिया है। कांग्रेस की तरफ से लोकसभा के प्रत्यासी होंगे अजित प्रताप कुशवाहा। ग़ाज़ीपुर लोकसभा में कुशवाहा वोटों की संख्या को देखते हुए यह कांग्रेस का एक बड़ा दाव है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि यहां बाबूलाल कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा सपा के टिकट पर सिर्फ 32452 वोटों से शिकस्त पा गयी थी। गाज़ीपुर लोकसभा में लगभग 1.70 लाख वोटर हैं। सपा ने पिछली बार शिवकन्या को मुस्लिम और पिछड़े वोटरों को ध्यान में रखते हुए शिवकन्या को टिकट दिया था। शिवकन्या को 224477 वोट मिले थे और वह दूसरे नंबर पर रही थी।


अजीत प्रताप कुशवाहा ग़ाज़ीपुर के गंगौली ग्रामसभा के निवासी है। वह पेशे से हाई कोर्ट के वकील हैं। इन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में जंगीपुर विधानसभा से जन अधिकार पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़े थे। लेकिन वहां इनका स्थान पांचवा था। वर्तमान में ये जन अधिकार पार्टी के विधि प्रकोष्ठ महासचिव पद पर हैं।

Comments