जानिए क्यों दिया स्तीफा मनोज सिन्हा के करीबी रामकरन बिंद ने



बाराचवर (ग़ाज़ीपुर) : रामकरन बिंद ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष पद से स्तीफा दे दिया है। स्थानीय कार्यकर्ता इससे रोष मे हैं। वह राष्ट्रीय कश्यप, निषाद, बिंद जागरण महासभा के प्रदेश महामंत्री है। लोगों का कहना है कि इनके खिलाफ कुछ भाजपा के लोगों द्वारा ही साजिश कर शिकायत की गई थी कि यह अपने पद का कार्यभार सही ढंग से नहीं निभा रहे हैं। जिसके बाद इन्होंने अपने पद से स्तीफा दे दिया। लेकिन वहीं कुछ और लोग कह रहे हैं कि उन्हें भाजपा में मत्स्य विभाग मिलने वाला था क्योंकि उन्होंने ग़ाज़ीपुर के कठवा मोड़ कांड में बिंद समाज को बेहतर ढंग से संभाला था। परंतु उम्मीदों के विपरीत कोई पद न मिलने के कारण उन्होंने अपने पद मंडल अध्यक्ष से स्तीफा दे दिया। हालांकि वह एक कार्यकर्ता के रूप भाजपा से जुड़े रहेंगे। लोकसभा बलिया में ये शक्कापुर के निवासी हैं। इनका प्रभाव सिर्फ बलिया ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश के लगभग 12% कश्यप, निषाद, बिंद पर था। अब चूंकि चुनावी डंका बज चुका है तो जाहिर है इसका असर पूरे चुनाव में पड़ेगा। अब देखना ये है कि क्या भाजपा इनको मनाने का प्रयास करेगी या फिर 12% लोगों को अपने खिलाफ करेगी।

Comments