बीजेपी सरकार ने बलिया का किया अपमान: नीरज शेखर


बलिया: राज्यसभा सांसद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आज कहा है कि भाजपा सरकार ने बलिया का अपमान किया है। भाजपा सरकार ने पिर्वांचल एक्सप्रेसवे को बलिया तक आने से रोक दिया। जिससे बलिया का जो विकास होना था उसे रोक दिया गया। साथ ही सेना भर्ती में बलिया के लड़कों को आने से मना कर दिया गया था। उन्होंने आगे कहा कि हम आगे प्रयास करेंगे कि बलिया में सेना भर्ती हो और बागी बलिया के लड़के नौजवान जाना चाहते हैं तो हम प्रयास करेंगे। उन्होंने सपा बसपा गठबंधन पर कहा कि हम 80 के 80 सभी सीटों को जीतेंगे। उन्हीने आगे कहा कि कोई भी बलिया में बड़ा काम इस सरकार में नहीं हुआ है। जो भी विकास हुआ है सब सपा सरकार ने किया है। उन्होंने चुनाव में मुद्दे के सवाल पर कहा कि हम चुनाव में नौजवान ,किसान और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। किसान इस वक़्त सबसे ज्यादा परेशान है। सरकार की सभी योजनाए फेल हैं और 2019 के चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।

Comments