प्रधान संघ उपाध्यक्ष ने गरीबों को बांटा कंबल



बाराचवर (ग़ाज़ीपुर): ठंड इस वक़्त चरम पर है। ऐसे में ढोटारी ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष ने कंबल वितरित कर सैकड़ों लोगों को ठंड से राहत प्रदान की। कम्बल पाकर गरीब महिलाओं और पुरुषों के चेहरों पर खुशी छागयी। कम्बल वितरण के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कश्यप निषाद महासभा के प्रदेश महासचिव और भाजपा बाराचवर के मन्डल अध्यक्ष श्री रामकरन बिन्द रहे उन्होने इस अवसर पर कहा कि क्षेत्र के गरीब परिवार को हर वर्ष कम्बल वितरित करना गरीब के प्रति सच्ची श्रद्धा दिखाई देती है। गरीबो की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही होता और इससे बड़ा कोई परोपकार नही होता।इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वय रामहंस बिन्द, चुनमुन राजभर, रामाश्रय यादव, सदानंद सिंह, अखिलेश सिंह, विसुनी बिन्द, भृगुनाथ बिन्द, कालिका राजभर आदि लोग उपस्थित थे।

Comments