8-9 जनवरी को आम हड़ताल में मजदूर किसान मंच भी शिरकत करेगा



चकिया /चन्दौली :
मजदूर हड़ताल को सक्रिय समर्थन देते हुए मजदूर किसान मंच के संगठन प्रभारी अजय राय ने मजदूरों का साथ देने का आह्वान किया है।

उन्होने कहा कि यह सरकार देश की खेती किसानी को तबाह कर कारपोरेट खेती और कारपोरेट डेयरी फार्मिंग का रास्ता बना रही है। इसके कारण देश की 65 प्रतिशत ग्रामीण आबादी को उसकी पुस्तैनी आजीविका से बेदखल कर रही है। दूसरी तरफ सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र को तबाह कर निजीकरण और ठेकाकरण को बढ़ा रही है। संविदा और स्वैच्छिक सेवा के नाम पर कर्मचारियों का जमकर शोषण कर रही है।

उन्होनें कहा कि किसान मजदूर विरोधी और कारपोरेट परस्त नीतियों को देश पर थोपने वाली मोदी सरकार के खिलाफ व्यापक किसान - मजदूर एकता को आज की फौरी जरूरत है। मोदी सरकार आरएसएस के कारपोरेट-फासीवादी ऐजेंडे को देश पर थोप कर लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर रही है। उन्होंने संघ-भाजपा के राम मंदिर और साम्प्रदायिक विभाजन की राजनीति को किसान-मजदूर एकता के बल पर शिकस्त देने का आह्वान किया है।

Comments