भाजपा सरकार देश का साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ रही है- बाबुल सिंह (युवा कांग्रेस नेता)



बाराचवर (ग़ाज़ीपुर): कांग्रेस पार्टी की स्वराज बचाओ अभियान के तहत राहुल गांधी संदेश यात्रा का क्षेत्र आगमन पर जनपद के दुबिहांमोड़ पर इसका जोरदार तरीके से स्वागत हुआ। कार्यक्रम के संयोजक युवा कांग्रेसी नेता तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता रहे विवेकानंद सिंह उर्फ बाबुल सिंह ने कहा कि राज्य विधानसभा व केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार देश का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ रही है, उससे से देश को बचाना होगा। भाजपा अपने निजी स्वार्थ के लिए देश को संप्रदायिकता की आग में झोंकने का काम कर रही है।यह यात्रा 27 नवंबर को बलिया से शुरू होकर प्रदेश के राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों को होते हुए 23 दिसंबर जंतर मंतर दिल्ली को पहुंचेगी। संदेश यात्रा के दुबिहा मोड़ पर पहुंचते ही उत्साहित कार्यकर्ताओं ने संदेश यात्रा के संयोजक बाबुल सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान बोलते हुए बाबुल सिंह ने कहा कि राहुल संदेश यात्रा के तहत हम अपने नेता के संदेश व भाजपा की गंदी सोच को हम जन-जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा के उपर से लेकर नीचे तक के नेता केवल जुमलेबाजी का ही प्रयोग कर रहे हैं‌ काला धन पर उन्होंने कहा था कि विदेशों के बैंकों में जमा देश में आएगा तथा देश के सभी लोगों के खाते में कई कई लाखों रुपए आएंगे। इस तरह का जुमलेबाजी का प्रचार जोर-शोर से जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाया था, लेकिन आज क्या हुआ वह सभी के सामने हैं। क्या किसी के खाते में ₹1 भी आया। यह हमारे नेता राहुल गांधी को तमाम तरह से अपशब्द बोलकर उनका मजाक उड़ाते हैं लेकिन आज आलम यह है कि उसी राहुल गांधी से पूरी भाजपा डरी हुई है। उसी राहुल गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस अपना चुनाव लड़ रही है और जिन राज्यों में चुनाव हो रहा है उन राज्यों में भाजपा की हार होना तय है। इस प्रकार का परिणाम आगामी लोकसभा में भी होगा।
बेरोजगारी मुद्दे पर, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तथा विकास सहित अन्य मुद्दे पर जब भी इनसे प्रश्न पूछा जाता है तो वह अपनी नाकामी को छुपाने के लिए सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने लगते हैं। कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक माहौल खराब करने वाले का मुंहतोड़ जवाब देंगी तथा देश में ऐसी किसी शक्ति को उभरने नहीं देंगे जो देश का माहौल खराब कर जाति और संप्रदाय के नफरत का जहर समाज में घोल रही हो। भाजपा फूट डालो और राज्य करो के अपने मकसद में कभी भी सफल नहीं होगी यह देश साधु-संतों मनीषियों व सुफियो का है इस देश में सांप्रदायिकता का कहीं कोई स्थान व जगह नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में सांप्रदायिकता का जहर घोल कर देशवासियों को लड़ाने का काम कर रही है। भाजपा की इस गंदी मानसिकता को देश के लोग अब समझ चुके हैं। देश की आजादी, स्वराज हमें बहुत बड़ी कुर्बानी के बाद प्राप्त हुआ है। भाजपा को यह पता नहीं कि कितनी कुर्बानी के बाद देश में स्वराज्य स्थापित हुआ, इसके लिए हमारे अनेक देशवासियों, महापुरुषों ने अपनी कुर्बानी दी थी, तब जाकर हमें आजादी मिली। क्योंकि भाजपा के द्वारा कोई कुर्बानी दी नहीं गई इसलिए उसे पता नहीं कि कुर्बानी क्या चीज होती है और देश की आजादी कैसे प्राप्त हुआ। इस देश की एकता अखंडता के लिए गांधी परिवार ने दो कुर्बानियां दी हैं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी तथा स्वर्गीय राजीव गांधी ने इस देश की एकता अखंडता के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी, यह सर्वविदित है।
इस स्वराज राहुल संदेश यात्रा में बाबुल सिंह के नेतृत्व में उत्साहित युवा हर जगह अपनी पार्टी की रीत नीति तथ अपने संदेश को पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

Comments