अमित राय छोटे राष्ट्रीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष बनाये गये

गाजीपुर (विकास राय):  जनपद के मुहम्मदाबाद निवासी अमित राय छोटे को राष्ट्रीय किसान सभा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पूरे जनपद के लोगों में प्रशन्नता है।राष्ट्रीय अध्यक्ष रामाशीष राय की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने अमित राय को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित राय ने बताया की बहुत ही शिघ्र जिले में कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।जिसमें 6 उपाध्यक्ष तीन महामंत्री 6 मंत्री एक मीडिया प्रभारी एवं एक कोषाध्यक्ष शामिल होंगे.इसके अतिरिक्त 54 सदस्य कार्यकारिणी समिति में होंगे।

अमित राय के मनोनयन पर भाजपा नेता विरेन्द्र राय.पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय.दिनेश वर्मा. कृष्णा नन्द राय.राम जी गिरी.पं श्याम राज तिवारी. नथुनी सिंह.हिमांशु राय.विपिन विहारी सिंह टुनटुन.देवेन्द्र सिंह देवा.पूर्णेंदु राय समेत ढेर सारे लोगों ने प्रशन्नता ब्यक्त की है।

Comments