कपल ने धार्मिक स्थल पर बनाया पोर्न वीडियो, फिर इंटरनेट पर डाला तो...



नई दिल्ली। इटली के एक युगल ने म्यांमार के पवित्र स्थल बागान में अपना 12 मिनट का एक पोर्न वीडियो तैयार किया। यही नहीं, कपल ने इस वीडियो को पोर्न वेबसाइट पर भी अपलोड़ कर दिया। जिसके बाद वहां उथल-पुथल मच गई। जानकारी के मुताबिक, कपल ने पिछले वीरवार को इस पोर्न वीडियो को एक चर्चित पोर्न वेबसाइट पर अपलोड किया। 



वीडियो को अब तक हजारों लोगों के जरिए देखा भी जा चुका हैं। यहां के नागरिकों को जैसे ही इस बात की जानकारी प्राप्त हुई, वे इससे आक्रोशित हो गए। वीडियो में इटली का ये कपल प्राचीन पगोडे के बगल में वस्त्र उतारते हुए स्वयं का पोर्न वीडियो तैयार करता हुआ नजर आ रहा है। 



इसके बाद कपल ने 12 मिनट का वीडियो तैयार किया है। एक वेबसाइट का बताना है कि, स्थानीय लोगों सहित विदेशियों को भी धार्मिक एवं पवित्र इमारतों में शॉट्स या फिर कम वस्त्र पहनकर प्रवेश करने से रोका जाता है। 



खासकर पगोडा, मंदिरों और धार्मिक इमारतों में अनुचित वस्त्र धारण करना पूर्ण रूप से बैन है। इतना ही नहीं, म्यांमार की धार्मिक इमारतों व उनके परिसरों में खुले में किस करने जैसा अनुचित व्यवहार करना भी वर्जित है। 



यह खबर भी पढ़े:जयपुर: जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना कर...













जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166













Comments