जल निगम से रिटायर हुए चंद्रभान सिंह, करेंगे समाजसेवा का काम

बाराचवर: बाराचवर ब्लॉक में जल निगम में कार्यरत रहे चंद्रभान सिंह 42 वर्ष सेवा देने के उपरांत सेवानिवृत्त शुक्रवार को  हुए। इस अवसर पर बाराचवर के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कौशल सिंह, अजय यादव, भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पत्रकार यशवंत सिंह, समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष विवेक सौरभ दीपक सिंह, बाशदेव गुप्ता, हरिहर तिवारी, भोलानाथ राय, कुँवर सिंह, विश्वनाथ सिंह, विजय शंकर सिंह उदयभान सिंह कमलेश सिंह चुन्नू सिंह आदिशक्ति सेवा संस्थान के अध्यक्ष रजनीश सिंह जल निगम के कर्मचारीयो में हरिशंकर राय शशि भूषण मिश्रा रमाकांत यादव दीनानाथ सहित क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ लोग चंद्रभान सिंह के विदाई समारोह में शामिल हुए एवं उनको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की शुभकामना देकर विदा किया गया।

चंद्रभान सिंह पिछले 30 वर्षों से बाराचवर ब्लॉक में कार्यरत रहे हैं तथा नौकरी के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान है और वह अब रिटायरमेंट के बाद आदिशक्ति सेवा संस्थान में संरक्षक बनकर समाज सेवा का कार्य कर लोगों को लाभान्वित करेंगे इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक सामाजिक व्यक्ति को परिवार के साथ-साथ समाज को देखना हर एक समर्थवान व्यक्ति का ही दायित्व होता है।

Comments