........और युथ कांग्रेस , NSUI ने फूंक दिया पुतला



ग़ाज़ीपुर: युथ कांग्रेस और NSUI ग़ाज़ीपुर के द्वारा लोकसेवा आयोग में हुई धांधली के विरोध में सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया गया। लोगों ने शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका। इस प्रधर्षण की अगुवाई कर रहे दिव्यांशु पाण्डेय ने हुई धनफली के संबंध में जांच कर बड़ी कार्यवाही करने की मांग भी की। उन्होंने सरकार को भी निशाने पर लिया और कहा कि जबसे सरकार उत्तर प्रदेश में आई है हर तरफ बस धांधली ही चल रही है। इतना ही नहीं पहले कोर्ट की दुहाई देने वाली सरकार में भी अब सारी प्रक्रिया के साथ हाई कोर्ट जुड़ गया है। इस प्रदर्शन में NSUI के प्रदेश सचिव शशांक उपाध्याय, जिलाध्यक्ष फरहान अंसारी, युथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनुराग पाण्डेय, छात्रनेता अवनीश, अतुल, दानिश, बादशाह, सैफ अली , अभिषेक, प्रदीप, विवेक, आशीष , रवि पाण्डेय, सैफ सैम आदि युवा शामिल रहे।

Comments