श्री राजपूत सेना का सेवा कार्य लखनऊ में तीसरे दिन भी रहा जारी

लखनऊ: श्री राजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय बजरंगी सिंह के नेतृत्व में लगातार तीसरे दिन जरूरत मंद एवं असहाय लोगों को प्रशासन की मदद के साथ खाद्य सामग्री वितरण किया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष बजरंगी सिंह जी ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौर में किसी को भूखा नहीं रहने देंगे।

सेवा ही हमारा संकल्प है और हम इसके लिए निरंतर प्रयास रत रहेंगे। साथ में आलोक सिंह अंशु प्रदेश महासचिव, ध्रुव कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, ऋतिक सिंह राणा प्रदेश सचिव, पूर्व प्रत्याशी किच्छा विधानसभा राजेश प्रताप सिंह,आनंद सिंह सोनू,पंकज सिंह, आनंद कुमार सिंह सोनू,विनय सिंह सोनू,अजीत सिंह, जयप्रकाश सिंह बघेल, कुँवर जयंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Comments