नई दिल्ली। कोरोनावायरस जैसी महामारी का राजधानी दिल्ली में संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। अब तक देश में कोरोना वायरस के 2512 केस सामने आ चुके हैं। 70 लोगों की मौत हो चुकी है और 189 लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के दो डॉक्टरों के बाद अब AIIMS के एक रेजिडेंट डॉक्टर के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। कोरोना की जांच के बाद इस डॉक्टर को एम्स में ही बने प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
एम्स प्रशासन ने कहा है कि डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद उसके परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की जा रही है। दिल्ली में एम्स के रेजीडेंट डॉक्टर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के साथ ही अब तक राजधानी में कुल 8 डॉक्टर इस घातक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। सभी को क्वारेंटाइन कर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, सभी का इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर एम्स के फिजियोलॉजी विभाग में काम करते हैं। फिलहाल उन्हें अलग वॉर्ड में रखा गया है। फिलहाल उनके बाकी टेस्ट होंगे। उनके परिवार की भी स्क्रीनिंग होगी। बुधवार को अलग-अलग हॉस्पिटल के चार डॉक्टर कोरोना पॉजेटिव मिले थे। इससे पहले भी दो ऐसे केस सामने आए थे। सूत्रों के मुताबिक, एम्स में कोरोना पॉजिटिव पाए गए डॉक्टर की उम्र 30 साल बताई जा रही है।
COVID-19 के संक्रमण की चपेट में बड़ी तादाद में आम लोग भी आ रहे हैं, दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में भी यह संक्रमण फैल चुका है। हालांकि, इस पर काबू पाने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इसके अलावा देश के अनेक हिस्सों में कर्फ्यू भी लगाया गया है, ताकि लोग बाहर न निकलें और वे अपने घरों में रहें।
यह भी पढ़े: इटावा: कैदियों और जेलकर्मियों के बीच खूनी संघर्ष, एक कैदी की मौत, कई जेल कर्मी घायल
[embed]https://www.youtube.com/watch?v=nAcIICpHDT4[/embed]
Comments
Post a Comment