अपनी भतीजी से दुष्कर्म का आरोपित चाचा के साथ ही पिता भी गिरफ्तार



चराईदेव (असम)। चराईदेव जिला के मरानहॉट पुलिस थानांतर्गत रांगली इलाके में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। सगे चाचा द्वारा बलपूर्वक कई महीने से भतीजी के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुक्तभोगी छात्रा का चाचा पिछले कई महीनों से उसका यौन शोषण कर रहा था। छात्रा की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। छात्रा ने चाचा द्वारा किए जा रहे दुष्कर्म की जानकारी अपने पिता को भी कई बार बताई। बावजूद पिता ने भी कोई कदम नहीं उठाया।



शुक्रवार को जब घटना की जानकारी गांव वालों को मिली तो गांव वाले ने पीड़ित छात्रा के चाचा और उसके पिता से पूछताछ किया। दोनों अपने कुकर्म को स्वीकार कर लिया। पीड़िता के चाचा ने स्वीकारा कि वह अपनी भतीजी के साथ पिछले कई महीनों से दुष्कर्म करते आ रहा था।



पूछताछ के बाद स्थानीय लोगों ने पीड़िता के चाचा और पिता की बुरी तरह से पीटाई करना आरंभ कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने  पीड़िता का बयान लेकर इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी व्याप्त है।



यह खबर भी पढ़े: निराश होने की आवश्यकता नहीं, मैंने जीतते हुओं को भी हारते हुए देखा है: कमलनाथ



मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166



Comments