नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के अब तक 717 मामले सामने आ चुके हैं। गुरुवार को दिल्ली में 5, गुजरात में 3, महाराष्ट्र में 2 और अंडमान में 1 पॉजिटिव मिला। अंडमान में पहली बार इस संक्रमण का मामला सामने आया है। देश में कोरोनावायरस से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को दिल्ली में 5, गुजरात में 3, महाराष्ट्र में 2 और अंडमान में 1 पॉजिटिव मिला। अंडमान में पहली बार इस संक्रमण का मामला सामने आया है।
बता दे, महाराष्ट्र और केरल दोनों ही राज्यों में कोविड-19 के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केरल में कोरोना के मरीजों की संख्या 110 तक पहुंच गई हैं। वहीं महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 121 पहुंच गया है। दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक का एक डॉक्टर उसकी पत्नी, बेटी और दो अन्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लोग सऊदी अरब से आई एक महिला के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए। अब इन लोगों के संपर्क में आए 800 लोगों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है, इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है। वही, गोवा में बुधवार देर रात संक्रमण के तीन नए मामले मिले। इसमें से 25 साल का व्यक्ति स्पेन से जबकि 29 साल का शख्स ऑस्ट्रेलिया से और 55 साल का तीसरा संक्रमित अमेरिका की यात्रा से आया था।

दलाई लामा ने हिमाचल के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा
इस बीच, तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान वे जरूरी सामान का दान करेंगे। इसमें कहा गया है, “दलाई लामा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को खत लिखा है। हम जरूरी दवा और भोजन दान करेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि नरेंद्र मोदी सरकार इस आपदा से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।” लामा ने 12 फरवरी के बाद सभी तरह के धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा दी थी। तिब्बती धर्मगुरू का मुख्य दफ्तर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में है।
कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में बुधवार से 21 दिनों का लॉकडाउन शुरू हो गया है। पीएम मोदी ने मंगलवार रात लॉकडाउन की घोषणा करते हुए लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने को कहा था। उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन कर्फ्यू जैसा ही होगा। हालांकि, जरूरी सेवाओं की चीजें पहले की तरह ही चलती रहेंगी। इसको लेकर गृहमंत्रालय ने छह पन्नों वाली गाइडलाइन भी जारी की है। इसके बावजूद भी लोग बाज नहीं आ रहे है। बता दे, अहमदाबाद में 85 साल की बुजुर्ग महिला ने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया, महिला कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटी थी। तबीयत खराब होने पर 22 मार्च को उसे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कोरोना से गुरुवार को कर्नाटक में 75 साल की महिला की, श्रीनगर में 65 साल के बुजुर्ग की, मुंबई में 65 साल की महिला की और गुजरात के भावनगर में 70 साल की महिला और भीलवाड़ा में एक मरीज की मौत हुई, बुधवार को भी तीन मौतें हुई थीं। सुबह तमिलनाडु के मदुरै में 54 साल के मरीज, शाम को उज्जैन में 65 साल की महिला की और देर रात अहमदाबाद में 85 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।
यह खबर भी पढ़े: सरकार को अपनी आधी सैलरी दान करेंगे बांग्लादेशी क्रिकेटर
यह खबर भी पढ़े: भारत में 21 दिन की लोक डाउन घोषणा पर जोफ्रा आर्चर का 2 साल पुराना ट्वीट वायरल
[embed]https://www.youtube.com/watch?v=jitn8yYSloU[/embed]
जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166
लॉकडाउन से गरीबो की परेशानी में मदद के लिए अपना सहयोग दे सकते है Paytm no. 8094811115 बैंक अकाउंट 27950200001157 ifs code BARB0JAISAN संजीवनी चैरिटबल ट्रस्ट
Comments
Post a Comment