इसके बाद साउथ सबर्बन डिवीजन में 198 लोग गिरफ्तार हुए हैं। सेंट्रल डिवीजन में 118। नॉर्थ में 99, पोर्ट डिवीजन में 55 और ईस्ट डिवीजन में आठ लोगों को हथकड़िया लगी हैं। साउथ ईस्ट डिविजन में 58 लोग पकड़े गए हैं। जबकि साउथवेस्ट डिवीजन में 99 और ईस्ट सबर्बन डिवीजन में 97 लोग सलाखों के पीछे भेजे गए हैं।
उल्लेखनीय है कि शटडाउन कानूनों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का निर्देश मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था। इसके बाद सोमवार को ही रात 11 बजे तक सड़कों पर घूमने वाले 255 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा था। मंगलवार को भी सुबह के समय कई क्षेत्रों में लोग घूमफिर रहे थे और भीड़ एकत्रित हो रही थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाम पांच बजे तक 1000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोलकाता पुलिस की ओर से बताया गया है कि इस तरह का धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा। इनके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। इसमें एक महीने से छह महीने तक का कारावास और 100 से 1000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
Comments
Post a Comment