सत्याग्रहियों की पदयात्रा जारी, सैदपुर में हुआ स्वागत

गाज़ीपुर: वृहस्पतिवार को चौरी-चौरा से सत्यग्रही पदयात्रि मनीष शर्मा,पंकज उपाध्यक्ष, विकास सिंह ,नजम, डॉ शम्मी कुमार सिंह ,पद यात्रा करते हुए नंदगंज,देवकली,पियरी, भीतरी मोड़, होते हुए सैदपुर, पहुँचे।
जहां समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सोनकर पंकज ,NSUI जिलाध्यक्ष फ़रहान अंसारी,मिथलेश सिंह,राघवेंद्र कुमार,संतोष कुमार,रवि यादव,मोनू अंसारी,धर्मेंद्र पल,शेरू, आशुतोष, प्रदीप श्रीवास्तव, इरफान ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उसके बाद सभी लोग पदयात्रियों के साथ कुछ दूरी भी पैदल तय की। यह यात्रा धीरे धीरे वाराणसी की तरफ चल रही है।

Comments