शिवपाल यादव का केक काट मनाया जन्मदिन

गाज़ीपुर: 30 जनवरी बसन्त पंचमी के दिन मा0 शिवपाल सिंह यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी,लोहिया) के जन्मदिन के अवसर पर प्रसपा लोहिया वाहिनी ग़ाज़ीपुर के लोगों ने बड़ा महादेवा मन्दिर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की लम्बी आयु के लिए रुद्र अभिषेक, हवन पूजा और केक काटकर उनका जन्मदिन धूम धाम से मनाया।

जिसमें प्रसपा लो0वा0 जिला अध्यक्ष चन्दन कुमार पाल प्रमुख महासचिव लो0वा0 और पूर्व छात्र संघ महामंत्री पी0जी0 कालेज -हिमांशु यादव,जिला उपाध्यक्ष लो0वा0 समीर यादव, अभिषेक कन्नौजिया, संजीव कुमार, विशाल यादव, ईशान यादव,अविनाश यादव, नीरज सिंह, गोलू पाल, आदित्य कुमार, सोनू पासवान,अमित सिंह,मो अब्दुल, मो परवेज, अभय सिंह, अभिषेक यादव, अजय पाल, इसराफिल खान,अमरजीत पाल, टुनटुन इत्यादि लोग शामिल रहे।

Comments