झारखंड में गठबंधन की जीत के बाद कांग्रेसजनों ने मिठाई बाट कर मनाई खुशी

गाज़ीपुर: झारखंड में हुए चुनाव के नतीजे आने के बाद फिर से एक बार कांग्रेस की गठबंधन को बहुमत हासिल हुई। जिससे कि पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सोमवार को जिले में भी युथ कांग्रेस और एन एस यू आई के पदाधिकारियों ने आपस मे मिठाई खिला कर जीत की खुशी मनाई। युवक कांग्रेस के तरफ से दिवांशु पांडेय ने कहा कि ये पूरे देश की जीत है क्योंकि सच की जीत हुई और झूठ की हार हुई है। एन एस यू आई के जिलाध्यक्ष फ़रहान अंसारी ने कहा कि इस जीत से ये सुनिश्चित हो गया कि पूरे देश मे एक बार फिर से कांग्रेस की वापसी हो रही है।

मौके पर एन एस यू आई सचिव शशांक उपाध्यक्ष विवेक कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष इकबाल अंसारी जिला सचिव संदीप यादव आशुतोष गुप्ता रवि पाण्डेय लालू यादव अर्जुन राजभर अतुल मिश्रा विजेन्द्र यादव आदि कार्यकर्ताओ ने लोगो को मिठाईयां खिला कर खुशियां मनाई।

Comments