......... और सानन्द सिंह की यात्रा शुरू

बाराचवर(यशवन्त सिंह) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. सानंद सिंह के नेतृत्व मे अपने पैतृक गांव सागापाली से पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं शहीदो के सम्मान मे शुक्रवार के दिन पद यात्रा निकाली गयी यह पद यात्रा सबसे पहले गांव के अम्बेडकर पार्क मे पहुची वहा डा०भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इसके बाद डा०राममनोहर लोहिया महाविद्यालय अध्यात्मपुर पहुचकर गांधी जी और अपने पिता कर्मवीर स्व०सत्यदेव सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र गान हुआ।

इसके बाद पद यात्रा अजीजपुर दिलशादपुर होते हुए बाराचवर चौराहे पर पहुचकर सभा मे तब्दील हो गयी। इसके बाद पद यात्रा शहीद पार्क मुहम्मदाबाद के लिए चली बीच रास्ते मे परानपुर गांव के समीप भी पद यात्रा का स्वागत हुआ फिर पद यात्रा का रघुबरगंज शहीद शेषनाथ यादव के पेट्रोल पंम्प पर पहुची वहा भी शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।इसके बाद पद यात्रा शहीद पार्क मुहम्मदाबाद पहुची। वहा पर अष्टशहिदो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया तथा पौध रोपड़ भी हुआ।

इस अवसर पर डा. सानंद सिंह ने कहा कि अंधाधुंध वनों की कटाई व कल-कारखानों के प्रदूषण से पर्यावरण को खतरा उत्‍पन्‍न हो गया है। अगर समय रहते पर्यावरण को नही बचाया गया तो मानव समाज के लिए विनाशकारी संकट उत्‍पन्‍न हहो जायेगा। उन्‍होने कहा कि जिन शहीदों के बलिदान पर आज हम आजाद भारत में रह रहे हैं उन शहीदों के प्रति सम्‍मान करना हमारा नैतिक दायित्‍व है।

इस दौरान स्वामीनाथ सिंह मुरली सिंह बृजेश सिंह राजू सिंह मोनू यादव फिरदौश खां सोनू खां बंगाली यादव अकबर धन्नू सिंह नागा सिंह ओमप्रकाश यादव पारस यादव अभय चौबे सजू सिंह मोन्टी सिंह मगला यादव रविन्द्र यादव शौकत अंसारी युगलेश चौहान आकाश पटेल अमित सिंह झब्बू हरेन्द्र यादव रमेश पटेल विवेक सौरभ अरूणेन्द्र पाण्डेय अवधेश सिंह शिवकुमार मामा दिग्विजय उपाध्याय अमित रघुबंशी प्रभाकर पाण्डेय हिमाशू राय अशोक सिंह पप्पू प्रेमनाथ गुप्ता धन्नजय यादव अजय यादव सी पी राय अख्तर अब्बास यजदानी शिवदान तिवारी ग्रामप्रधान शशिकांत शर्मा ऊर्फ भुअर अनिल कुमार गुरूचरण सिंह बग्गा अरविन्द यादवआदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालनराजेश राय पिन्टू ने किया।

Comments