एमएलसी विशाल सिंह चंचल की दादी का निधन, शुभचिंतकों ने व्यक्त की शोक संवेदना

वाराणसी: ग़ाज़ीपुर के एमएलसी विशाल सिंह चंचल के दादी शांति देवी की आज गुरुवार को हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। उनकी दादी हृदय रोग से पीड़ित थी। उनका निधन 1 बजे दोपहर में हुआ। शांति देवी का लंबे समय से हृदय रोग के कारण वाराणसी के त्रिमूर्ति हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इस वक़्त एमएलसी विशाल सिंह चंचल सदन की कार्यवाही के कारण लखनऊ में है। बाराचवर में ब्रजेन्द्र सिंह के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया है। इस मौके पर भाजपा बाराचवर के पालक श्री ब्रजेन्द्र सिंह, प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह मिन्टू, शिवजी सिंह प्रधान, लालू कुशवाहा, आशुतोष सिंह दीपक, देवेन्द्र सिंह मुन्ना आदि लोग थे

Comments