दिव्यांगों के लिए लगेगा बाराचवर में गुरुवार को कैम्प



बाराचवर (ग़ाज़ीपुर): 7 फरवरी दिन गुरुवार को ब्लॉक बाराचवर में दिव्यांग जनों के लिए कैम्प का आयोजन किया गया है। इस कैम्प में दिव्यांग जनों का अंग प्रत्यारोपण का कार्य होना है। चूंकि जिन दिव्यांगों को को इस कैम्प में लाभ लेना है उन्हें अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे-आधार कार्ड,विकलांग सर्टिफिकेट लाना होगा। उन्हें फ्री में कैम्प में सभी तरह का लाभ दिया जाएगा। यह जानकारी हमें दीपक सिंह एवं अभिषेक सिंह मिंटू (उपाध्यक्ष प्रधान संघ) ने दी है।

Comments