मेरी क्रिसमस: आकर्षक कार्यक्रम में फादर ने बताए क्रिसमस के पांच आधार ||द सर्जिकल न्यूज़||



गाजीपुर: यूं तो क्रिसमस की शुरुवात प्रभु येसु के प्राकट्योत्सव से ही शुरू हो जाता है इसी क्रम जनपद मुख्यालय पर स्थित लूर्दस कान्वेंट बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर में भी क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में एक बहुत ही सुन्दर एवं शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालेज की बहुत ही खुबसूरत तरीके से सजावट की गयी है।कालेज परिसर में प्रभु येशू के जीवन से सम्बंधित बहुत सी खुबसूरत झाकियों का निर्माण किया गया है।इस अवसर पर सिस्टर संगीता के देख रेख में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।इस प्रार्थना सभा में ढेर सारे फादर सिस्टर एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।इस अवसर पर फादर दिलराज पल्ली पुरोहित मुख्य चर्च गाजीपुर एवं लूर्दस कान्वेंट बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर की प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोंसा के द्वारा क्रिसमस पर्व पर संदेश दिया गया। कालेज की छात्राओं के द्वारा इस अवसर पर प्रभु येशू के जीवन से सम्बंधित बिभिन्न पहलु को नाटक के माध्यम से बिल्कुल जीवन्तता के साथ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से कैरल सांग एवं आया रे आया रे खुशियां मनाओ, जग का उद्धारकर्ता आया रे जैसे गीत के साथ क्रिसमस की खुशी में सराबोर रहा। हर तरफ क्रिसमस की खुशी नजर आ रही थी।अपने संबोधन में फादर दिलराज पल्ली पुरोहित ने प्रभु येशु के बारे में सभी को बिस्तार पूर्वक बताया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे सिस्टर अल्फोंसा ने कहा कि क्रिसमस पर्व में इन पांच का बहुत ही महत्व है।


1. प्रकाश
हर धर्म में प्रकाश का विशेष महत्व है, जो अलग-अलग तरीकों से प्रकट किया जाता है, विभिन्न धर्मों में दीपक, अग्नि और मोमबत्तियों के द्वारा प्रकाश उत्पन्न किया जाता है, विशेष पर्व पर या विशेष अवसर पर अगर हम ईश्वर को प्रकाश अर्पित करते हैं, तो हमारे जीवन का अंधेरा दूर होता है। क्रिसमस पर प्रभु ईसा मसीह के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर हम लोग उनसे अपने जीवन में प्रकाश की कामना करते हैं। अलग-अलग रंगों की मोमबत्तियां हमारे जीवन में ढेर सारी खुशियां और सफलता लाती हैं।

2. घंटियां (बेल्स)

घंटियों की ध्वनि से मन में एक विशेष तरह की उमंग पैदा होती है, जो हमारे मन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। किसी भी मंगल कार्य की सूचना देने के लिए घंटियां बजाई जाती हैं। हिन्दू धर्म में पूजा और मन्त्रों को प्रभावशाली बनाने के लिए भी घंटियां बजाई जाती हैं। जबकि प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन पर उनके प्राकट्य के समय घंटियां बजकर उल्लास मनाया जाता है। क्रिसमस के दिन घर और पूजा स्थान को घंटियों से सजाने से घर की हर तरह की नकारात्मक उर्जा दूर हो जाती है।

3. केक

केक एक विशेष तरह की मिठाई है, जो क्रिसमस पर ख़ास तौर से बनाई जाती है। मीठी चीज़ से मन का तनाव दूर होता है और आपको ढेर सारी उर्जा मिलती है। क्रिसमस के वक़्त प्रकृति में उर्जा कम होती है और मन बुझा सा रहता है। ऐसे में प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन के केक को खाने से जो आनंद मिलता है, वह अद्भुत होता है, जिनको जरा भी तनाव या अवसाद है। ऐसे लोगों को क्रिसमस के दिन प्रभु को याद करके केक खाना और खिलाना चाहिए।

4. उपहार

उपहार एक तरह का दान है, जो आपकी तमाम समस्याएं दूर करता है। जीवन में जिस तरह की खुशियां आप चाहते हैं वैसी ही चीज़ों का उपहार अपने लोगों को या जरूरतमंदों को देना चाहिए। इस मौसम में अन्न, वस्त्र और मिठाइयों का उपहार सबसे उत्तम माना जाता है। कांच की वस्तुएं और नशे का सामान देने से बचना चाहिए, इससे रिश्तों पर बुरा असर पड़ेगा। अगर आप रिश्ते बनाना या जोड़ना चाहते हैं, तो चॉकलेट उपहार में दे सकते हैं।

5. प्रार्थना

प्रार्थना आपके ह्रदय से निकल कर ईश्वर तक आपको जोड़ देती है। इसके लिए किसी विशेष प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होती है। ये किसी भाव या संगीत के साथ करने पर तुरंत प्रभावशाली होती है। क्रिसमस के दिन मध्य रात्रि के समय की गयी प्रार्थना अवश्य स्वीकृत होती है। जीवन में प्रेम की प्राप्ति हो इसके लिए प्रार्थना जरूर करनी चाहिए।अन्त में आपने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं एवम उपस्थित लोगों को केक वितरित किया गया।सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और उपस्थित शुभ चिंतको के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी थी।

Comments